छत्तीसगढ़

Big Breaking: रायपुर दक्षिण उप चुनाव, सुनील सोनी होंगे Bjp के प्रत्याशी

रायपुर दक्षिण विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सुनील सोनी को अधिकृत प्रत्याशी के रूप में घोषणा की है। आपको बता दे रायपुर दक्षिण सीट राजधानी के साथ-साथ पूरे प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जाती है, यहां पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लगातार पांच बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत हासिल किया था जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में उन्हें अपना सांसद प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाया जहां बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद के लिए भी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। इसके पहले सुनील सोनी रायपुर लोकसभा सांसद रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#x005f#रायपुर#x000d#वाल#जनता पार्टी#भारतीय#breaking#पूर्व#जनता#विधानसभा#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram