छत्तीसगढ़

Big Breaking: CG पीएससी के पूर्व चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने किया गिरफ़्तार

सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। टॉमन सिंह सोनवानी पर पीएसी घोटाले के बड़े आरोप है।

रायपुर। सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। टॉमन सिंह सोनवानी पर पीएसी घोटाले के बड़े आरोप  है। पूर्व अध्यक्ष टॉमन सोनवानी पर अपने रिश्तेदारों के PSC में चयन के आरोप लगे थे जिसके बाद एसीबी ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज किया था। सीबीआई ने 9 जुलाई को पूर्व अध्यक्ष के अलावा पीएससी के सचिव एवं अन्य 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। टॉमन सिंह सोनवानी के अलावा पीएसी के सचिव रहे जीवन किशोर ध्रुव,तत्कालीन राज्यपाल के सचिव रहे अमृत खलको ,और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज किए थे। इसके बाद आज सीबीआई की टीम ने पूर्व अध्यक्ष टॉमन सिंह सोनवानी सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram