छत्तीसगढ़

Big Breaking: अवनीश कुमार शरण होंगे बिलासपुर कलेक्टर, कार्तिकेय गोयल रायगढ़, तीन एसपी को मिली नई पोस्टिंग

चुनाव आयोग ने कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग की है। बीते दिनों चुनाव आयोग ने बिलासपुर कलेक्टर और रायगढ़ कलेक्टर को हटा दिया था।

रायपुर। चुनाव आयोग ने कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग की है। बीते दिनों चुनाव आयोग ने बिलासपुर कलेक्टर और रायगढ़ कलेक्टर को हटा दिया था।बिलासपुर कलेक्टर के लिए (2009) बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण की नियुक्ति की है। रायगढ़ कलेक्टर की जवाबदारी कार्तिकेय गोयल दी गई हैं।वही आईएएस इफ्फत आरा को खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। बता दे की प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद ही निर्वाचन आयोग ने दो कलेक्टर और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया था। हटाए गए कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा एवं रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शामिल थे। वही तीन जिलों के एसपी दुर्गा एसपी, कोरबा एसपी और राजनंदगाव एसपी को भी चुनाव आयोग ने हटा दिया था।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram