छत्तीसगढ़

भू माफिया पर शिकंजे के बाद,हटाए गए मोपका आरआई, कल ही कई एकड़ सरकारी जमीन पर चला था प्रशासन का बुलडोजर

बिलासपुर। मोपका में सरकारी जमीन के अवैध कब्जे को लेकर चर्चा में आए राजस्व निरीक्षक निखिल झा को कलेक्टर ने हटा दिया है।

बिलासपुर। मोपका में सरकारी जमीन के अवैध कब्जे को लेकर चर्चा में आए राजस्व निरीक्षक निखिल झा को कलेक्टर ने हटा दिया है। आपको बता दें कि बीते कई महीनो से 20 एकड़ से भी  ज्यादा सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा था। कलेक्टर अवनीश शरण के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं नगर निगम की टीम ने कल इस अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया था।अब इसके बाद बिलासपुर तहसील के मोपका सर्किल के राजस्व निरीक्षक निखिल कुमार झा का तबादला मस्तुरी तहसील के पचपेड़ी सर्किल में किया गया है। वहीं पचपेड़ी के आरआई ममता तिर्की का स्थानांतरण मोपका सर्कल बिलासपुर किया गया है।हालांकि कहा जा रहा है कि कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह ट्रांसफर किया है।जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित निरीक्षकों को 7 दिवस के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram