छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तंबोली बनाए गए रामपुर विधानसभा के चुनाव प्रभार??

बिलासपुर।


बिलासपुर। भाजपा नेता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश तम्बोली को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में कोरबा जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रामपुर के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। राजेश तम्बोली का नियुक्ति पत्र भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव द्वारा जारी किया गया। राजेश तम्बोली भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता है। वे पूर्व में बिलासपुर जिले के भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं, उनको यह जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया है। तम्बोली की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। राजेश तम्बोली ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#x005f#जिला#x000d#भाजपा#कार्यकर्ता#प्रभारी#वाल#कार्य#जनता पार्टी#भारतीय

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram