छत्तीसगढ़

बसपा और गोंगपा में गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ेगी दोनो पार्टी, बसपा 53और गोंगपा 37सीटों पर लडेगी चुनाव

आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी(बीएसपी) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी(गोगपा) ने गठबंधन करके चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी(बीएसपी) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी(गोगपा) ने गठबंधन करके चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बसपा 53 और गोगपा 37 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दोनों ही पार्टी के नेताओं ने संयुक्त  प्रेसवार्ता में बताया कि दोनो  पार्टियों का गठबंधन तय हो गया है। दोनों पार्टी मिलकर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी,बहुजन समाज पार्टी 53 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी नेताओं ने कहा गठबंधन को लेकर कार्यकर्ता में भारी उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के चाल चरित्र और चेहरे को जनता अच्छी तरह जान गई है। प्रदेश की जनता को इन दोनों पार्टियों ने खूब लूटा है। इसलिए क्षेत्रीय पार्टी और गठबंधन ही एक विकल्प है।पार्टी के घोषणा पत्र में जल,जंगल और जमीन मुख्य मुद्दा रहेगा। आदिवासियों के हित की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।वही प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनी तो कोई आदिवासी ही मुख्यमंत्री बनेगा वही नेताओं ने कहा सर्व आदीवासी समाज के लिए पार्टी के द्वार खुले हैं। अगर पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उन पर भी विचार किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram