छत्तीसगढ़

बड़ी खबर :अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचीया के मकान में चला प्रशासन का बुलडोजर, फैक्ट्री जमींदो??

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई की गई है।

बिलासपुर।  कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचिया के बेजा मकान को धराशायी कर दिया गया है। दरअसल शराब कोचिया केदार लोनिया तीन-चार साल पहले गांव के सार्वजनिक उपयोग की जमीन में कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था।

इस मकान का उपयोग वह अवैध शराब निर्माण में करता था और आस-पास के गांवों में शराब बेचा करता था। इस जगह पर अवैध रूप से लोगों को शराब भी पिलाया करता था।

जिसकी शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी,तहसीलदार श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर बेजा कब्जा को बुलडोजर से ढहा दिया। केदार लोनिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट सहित 4 अपराध दर्ज हैं। इस सिलसिले में वह जेल में निरूद्ध है। इसके अलावा भी गांव में आधा दर्जन और कोचिया चिन्हित किए हैं। उनके विरूद्ध भी अगले दिनों में कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई में कोनी टीआई नवीन देवांगन,राजस्व निरीक्षक होमेश्वर प्रताप सिंह, पटवारी सूर्य प्रकाश शुक्ला, अमित तिर्की, कोटवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#अपर#कलेक्टर#सिंह#x005f#x000d#पुलिस#वाल#योग#प्रशासन#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram