छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: कपड़ा व्यापारी के घर चोरों का धावा,सोने चांदी और नगदी उड़ा ले गए,पुलिस पहुंची मौके पर - देखिए ..

बिलासपुर। जिले में चोरी की घटना की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने कपड़ा व्यवसाई के घर पर लाखो रूपए के जेवर सोना चांदी और नगद रूपये साफ कर दिया है।

बिलासपुर।जिले में चोरी की घटना की बड़ी खबर सामने आई है।जानकारी के मुताबिक चोरों ने कपड़ा व्यवसाई के घर पर लाखो रूपए के जेवर सोना चांदी और नगद रूपये साफ कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और घटना की जांच में जुट गए है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयराम नगर के एक बड़े कपड़ा व्यवसाई रमेश शर्मा के घर में कल रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखो रूपए की नगद रकम और सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है की छत के रास्ते चोर घर के अंदर आए और घटना को अंजाम देकर भाग गए।वही इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस के अधिकारी ने बताया आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगाला जा रहा है,सभी एंगल पर जांच किया जा रहा जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#पहुंचे#x005f#x000d#पुलिस#क्षेत्र#नगर#चोरों#बड़ी खबर#घर#सोने चांदी

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram