छत्तीसगढ़

बड़ी ख़बर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एसपी ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल आईडी से मिली।

बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल आईडी से मिली। मेल से भेजे गए इस धमकी के बाद जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया हाई कोर्ट के प्रोटोकॉल अफसरो के द्वारा तत्काल पुलिस टीम, बम स्क्वॉड और स्निपर डॉग तथा बम डिटेक्शन उपकरणों के साथ पहुंचकर पूरे हाई कोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ में कुछ भी ऐसी संदिग्ध चीज नहीं लगी, वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात ईमेल आईडी धारा के खिलाफ चकरभाठा थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 9 जून सोमवार को समर वेकेशन के बाद हाई कोर्ट का रूटीन कामकाज शुरू हुआ सभी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी शाम 4:30 बजे तक कोर्ट की सुनवाई जारी थी। तभी शाम 4:45 बजे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल में हाईकोर्ट परिसर में अमोनिया सल्फर आधारित आईईडी लगाए जाने की बात कहते हुए हाईकोर्ट को उड़ा देने की धमकी दी गई।

धमकी हाई कोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट में 'abdia@outlook.com' नामक आईडी से आया था।मेल में एक अति संवेदनशील केसों का जिक्र करते हुए इसे एक पवित्र मिशन बताया गया था। वहीं अब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है इसके साथ ही बिलासपुर एसपी ने हाई कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश आला पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram