छत्तीसगढ़

अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शनिवार को पहुंची बेलखुरी

पथरिया - ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलखुरी में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शनिवार की शाम पहुंची।

पथरिया  - ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलखुरी में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शनिवार की शाम पहुंची। यह अयोध्या से पूजित अक्षत कलश को सिलदहा मंडल से प्राप्त किया गया। सुरेश कुमार राजपूत ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर पर भगवान श्रीराम चंद्र की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पथरिया क्षेत्र राममय हो गया है। इसी क्रम में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का वितरण शनिवार को सिलदहा मंडल में किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बेलखुरी से आए हुए रामभक्तो में रामानंद राजपूत, मोहन राजपूत, गुलशन ध्रुव को अयोध्या पूजित अक्षत कलश सौंपा गया। रामभक्तो ने बताया कि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश को लाकर मां महामाया मंदिर में रखा गया, जल्द ही रामभक्तो द्वारा ग्राम पंचायत बेलखुरी में अक्षत कलश यात्रा निकाली जायेगी।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram