छत्तीसगढ़

अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, 05 वाहन किए गए जप्त

मुंगेली,। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन पर लगातार सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।

मुंगेली,। कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन पर लगातार सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन कर रहे लोरमी क्षेत्र में 03 तथा मुंगेली क्षेत्र में 02 वाहनों को जप्त कर खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान चूनापत्थर, खनिज रेत, खनिज मिट्टी तथा कोयला का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। इन वाहन चालकों के द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके कारण यह कार्यवाही की गई।

#छत्तीसगढ़#कलेक्टर#x005f#खनन#x000d#कार्य#क्षेत्र#विभाग#मुंगेली#कार#लोरमी#जिले

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram