छत्तीसगढ़

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पथरिया - पुलिस ने दिन शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पथरिया -  पुलिस ने दिन शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलचंद्र चेलकर पिता पुनदास निवासी गांधीर्वाडीह  के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.700  किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि  एक युवक मोटरसायकल क्रमांक सीजी 28ई 4492 मे अवैध गांजा बिक्री करने लेकर ग्राम गांधीर्वाडीह की ओर से ग्राम बरछा की तरफ जा रहा है सुचना पर  पथरिया  थाना प्रभारी  एस के शर्मा अपने पुलिस टीम के साथ ग्राम बरछा गांधीर्वाडीह के बिच रास्ते पुल के पास घेराबदी कर आरोपि को पकड़ लिया गया। जहाँ आरोपी के पास से 2.700 मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। जिसकी क़ीमत लगभग 13 हजार  रूपये एंव मोटरसायकल क़ीमत 25000 को जप्त कर थाना लाया गया।

 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीसी के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram