छत्तीसगढ़

अटल संध्या का आयोजन कर दिया गया सुशासन का संदेश

मुंगेली । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के अवसर पर जिले के नगरीय निकायों में अटल संध्या का आयोजन किया गया।

मुंगेली । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के अवसर पर जिले के नगरीय निकायों में अटल संध्या का आयोजन किया गया। नगर पालिका मुंगेली के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक  पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर तथा उन्हें नमन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई तथा कविता पाठ, विचार संगोष्ठी के जरिए लोगों को सुशासन का संदेश दिया गया। नगर के कवियों ने स्वर्गीय श्री अटलजी की कविताओं के माध्यम से उनकी जीवन के बारे में व्याख्यान दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक  मोहले को नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा उपस्थित कवियों को भी शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुभव सिंह, गणमान्य नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

#छत्तीसगढ़#श्री#कलेक्टर#सिंह#x005f#x000d#कार्य#क्षेत्र#पूर्व#कार्यक्रम#अधिकारी#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram