छत्तीसगढ़

अपर आयुक्त चौहान ने निर्वाचन तैयारियों का लिया जायजा

बिलासपुर। अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के. चौहान नोडल एवं जांचकर्ता अधिकारी के रूप में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहे।


बिलासपुर।अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के.एल. चौहान नोडल एवं जांचकर्ता अधिकारी के रूप में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहे। अपर आयुक्त चौहान को कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले के निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी। चौहान ने प्रारंभिक स्तर पर जांच के तहत स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। चौहान ने दोनों विधानसभा के मतगणना स्थल, आवागमन, बर्हिगमन, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#अपर आयुक्त#चौहान#अपर#आयुक्त चौहान#आयुक्त#निर्वाचन#तैयारियों#जायजा#कलेक्टर#x005f

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram