छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

पथरिया - घटना थाना अंतर्गत पथरिया सरगांव मेन रोड का है जहाँ दिन शनिवार की दोपहर लगभग 3. 10 बजे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

पथरिया - घटना थाना अंतर्गत पथरिया सरगांव मेन रोड का है
जहाँ  दिन शनिवार की दोपहर  लगभग 3.10 बजे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। और मौके से वाहन फरार हो गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस  से मिली जानकारी के  अनुसार मृतक युवक गजेंद्र प्रसाद जोशी पिता रमेश कुमार जोशी  उम्र 20 वर्ष निवासी धरदेही थाना पथरिया जो  शनिवार को ओपन का परीक्षा दिलाने मुंगेली  गया हुआ था परीक्षा देकर वापस अपने गाँव जा रहा था।


तभी पथरिया से तोड़ी दूर ग्राम दलपुरवा  पेण्ड्री के पास पंहुचा था  जहाँ किसी अज्ञात वाहन द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मोटरसायकल क्रमांक सीजी   28 एल 5037 मे सवार युवक गजेंद्र जोशी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी की बाइक मे सवार युवक  के गले एंव पैर मे अत्यधिक चोटे आई जिसे युवक घटना स्थल पर ही अपना दम तोड़ दिया। बिच सड़क मे खून से लतपत पड़े युवक को देख सभी राहगीरों की घटना स्थल मे भीड़ लग गई।

पुलिस मामले में जाँच पांचनामा कर पीएम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरिया लाया गया ।
जहाँ शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अज्ञात वाहन की  पतासाजी कर रही है।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram