छत्तीसगढ़

आजBJYM की जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक 7 जून 2023 बुधवार दोपहर 2.

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक 7 जून 2023 बुधवार दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर युवा मोर्चा जिला बिलासपुर की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी रितेश मौर्य, जिला प्रभारी पियूष सिंह ठाकुर, जिला संगठन प्रभारी दीपक सिंह, सहप्रभारी कोमल सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। 
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केसरवानी, जिला महामंत्री सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला सोशल मीडिया के सभी पदाधिकारियों से 7 जून 2023 बुधवार को दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram