छत्तीसगढ़

आगामी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली त्यौहार के मद्देनजर गोलबाजार रोड रहेगा वन वे, फोर व्हीलर रहेगा प्रतिबंध,जानिये कहा रहेंगी पार्किंग व्यवस्था

बिलासपुर। आगामी नवरात्रि दशहरा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर शहर के मुख्य व्यावसायिक गोल बाजार रोड रहेगा वन वे।

बिलासपुर। आगामी नवरात्रि दशहरा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर शहर के मुख्य व्यावसायिक गोल बाजार रोड रहेगा वन वे। ट्रैफिक डीएसपी नीरज चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यस्ततम मार्गो में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के आशय से सदर बाजार गोल बाजार में एकांगी मार्ग व्यवस्था लागू की जा रही है।इस व्यवस्था के अनुसार देवकीनंदन चौक की ओर से गोल बाजार आने वाले वाहन सिम्स चौक से बाएं मुड़कर आगे जाएंगे, इसी प्रकार जूना बिलासपुर की ओर से गोल बाजार की ओर आने वाले वाहन तेलीपारा अथवा हरदेव लाला मंदिर की ओर जाएंगे। जिन्हें सदर बाजार,गोल बाजार में खरीदारी करनी हैं वे अपने वाहन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में या लखीराम ऑडिटोरियम में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। ज्ञात हो कि यह व्यवस्था दो पहिया वाहनों को छोड़कर ऑटो, कार या अन्य वाहनों के लिए लागू होगी।  एकांगी मार्ग व्यवस्था दिनांक 3.10.2024 से प्रारंभ हो रही है जो प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से देर रात तक लागू होगी। मालूम हो की नवरात्रि,दशहरा एवं दीपावली जैसे पर्व में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने सदर बाजार गोल बाजार आते हैं। ऐसे में फोर व्हीलर जैसे वाहन लेकर आने पर सड़के संकीर्ण पड़ती हैं। जिससे सुगम यातायात बाधित होता है।आम जनों को सुगम यातायात व्यवस्था दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने यह व्यवस्था लागू की है। साथ ही आम जनों से इस व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram