छत्तीसगढ़

52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

पथरिया -पुलिस ने असमाजिक तत्वों एवं जुआऱियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत की बड़ी कार्रवाई की है.

पथरिया -पुलिस ने असमाजिक तत्वों एवं जुआऱियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत की बड़ी कार्रवाई की है. जुआ खेल रहे 6 जुआरी को गिरफ्तार किया है. जुआरियों से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम जब्त किया गया। 

पुलिस के अनुसार बुधवार को  मुखबीर की सूचना पर थाना पथरिया पुलिस  के सयुक्त टीम द्वारा  ग्राम डाड़गांव गाँव मे पानी टंकी के पास घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से पुलिस ने 52 पत्ती ताश व नगदी रकम 51230 रूपये  जप्त के साथ आरोपी कमल पिता भक्तु दास भास्कर ग्राम डाड़गांव, प्रकाश सोनवानी पिता अनंत डाड़गांव , चेतन साहू पिता चंद्रिका साहू डाड़गांव, बीजूलाल पिता जंतु सतनामी भडगाँव, परमेश्वर ओगारे पिता अनंत ओगरे भड़गांव, मिलन जागणे ग्राम छाता थाना लालपुर  को पकड़कर सभी आरोपियों के ऊपर  जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है
इस कार्यवाही मे उपनिरीक्षक धनुष पाटले,प्रधान आर. लोकेश्वर कौशिक, हालिश गेंदले, संजय, सोनू पुलिस रहे।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram