छत्तीसगढ़

30 पाव अवैध देशी शराब की परिवहन करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

पथरिया - पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलाया जा रहा है।

पथरिया - पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल के द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। जिसके तहत थाना पथरिया
द्वारा 04.05.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति शराब भट्टी से अधिक मात्रा में शराब लेकर बस स्टैण्ड पथरिया की ओर जा रहा है,  सूचना पर पुलिस द्वारा  घेराबंदी कर बस स्टैण्ड के आगे पकडा गया, जिससे पूछताछ एंव जाँच  करने पर  व्यक्ति अपना नाम तुलाराम राजपूत पिता मनहरण राजपूत उम्र 32 वर्ष साकिन छिन्दभोग थाना पथरिया का होना बताया। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के थैला में रखे 30 पाव देशी प्लेन शराब 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400 रूपये को  जप्त किया गया। आरोपी विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 83/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड जेल भेजा गया। 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघवीर लाल चन्द्रा थाना प्रभारी पथरिया, प्र.आर. जगदीश प्रसाद कोशले, आरक्षक हलीश गेंदले, सोनू जांगडे, लालजी आनंद, जितेन्द्र सिंह ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram