छत्तीसगढ़

3 साल से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी

पथरिया -शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पथरिया -शादी का झांसा देकर  युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना  अंतर्गत एक युवती ने 17 जनवरी को थाने में ग्राम अमलडीहा निवासी  आरोपी  विनोद वर्मा पिता ओमप्रकाश वर्मा  29 वर्ष के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। युवती ने बताया था कि 3 साल से आरोपी उसके साथ शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण कर रहा था ।  फिर कुछ दिन पहले ज़ब युवती द्वारा शादी को लेकर ज़ब लड़के से कहा गया तो  आरोपी शादी करने से मना कर भाग गया था। वहीं 22 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जहाँ आरोपी के ऊपर धारा 376, (6)भादवी के तहत कार्यावही की गई।
इस कार्यावही मे थाना प्रभारी एस के शर्मा, उप निरीक्षक धनुष पाटले, प्र. आरक्षक यशवंत डाहिरे,की भूमिका रही।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram