छत्तीसगढ़

अब तक 1.22लाख टन से अधिक की धान की खरीदी,किसानों को 276 करोड़ से अधिक का भुगतान

बिलासपुर। जिले मेंअब तक 27 हजार 600 किसानों से 1. 22 लाख टन से अधिक की धान की खरीदी की गई। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है।

बिलासपुर।  जिले मेंअब तक 27 हजार 600 किसानों से 1.22 लाख टन से अधिक की धान की खरीदी की गई।   खरीदी के साथ साथ भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अब तक 276 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की जा चुकी है।बिना कोई दिक्कत के आसानी से धान बेचने की व्यवस्था से किसानों में खुशी है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर  प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर उनसे 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। फिलहाल उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक तौल से इस बार धान का वजन किया जा रहा है। 

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram