बिलासपुर। अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बिलासपुर। कार से स्टंड करते मनचलों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन, खतरनाक एवं तेज रफ्तार से स्टंड करते ITMS कैमरा में कैद स्टण्ड बाज मनचलों पर की गई कार्यवाही।
बिलासपुर। ट्रेलर चोरी के दो साल से फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा आरोपी को हरदीबाजार कोरबा से किया गया गिरफ्तार,आरोपी चोरी के कई मामलों में पहले भी जा चुका है जेल।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा, रायपुर में छत्तीसगढ़ के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत की बैठक आयोजित की गई।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
सारंगढ़– बिलाईगढ़ जिले और जशपुर जिले में शराबी शिक्षकों पर हुई कार्यवाही के बाद धमतरी जिले में भी शराब के नशे में स्कूल आने वाले दो शिक्षकों पर कार्यवाही हुई हैं।
पथरिया - आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने तथा उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम गोइन्द्री में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
सरगांव - विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक ब्रजेश शर्मा द्वारा जनसमस्या से अवगत कराते हुवे अनुविभागी अधिकारी को कहा गया हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद भी नगर पंचायत सरगांव द्वारा रोड में घुम रहे निराश्रीत गौ वंश को रोड से हटाया नहीं जाता है जिसके कारण आने जाने वाले के साथ भी रोजाना 8 से 10 गौवंश दुर्घटना के शिकार होते है।