बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज मस्तूरी ब्लॉक के सचिव और कोटवार की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियों की समीक्षा की।
बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण का दावा करने वाले साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सीएमडी पर 500 हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का गंभीर आरोप लगा है।
मुंगेली - पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है, उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल टीम को दिनांक 06.
बिलासपुर। शांतिपूर्ण माहौल में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने जिले के चार गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है।
बिलासपुर। सरंकडा के शिवघाट के पास जमीन के कब्जा मामले में गुरुवार को शारदा मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचकर जायसवाल परिवार द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने की बात कही।
पथरिया - आगामी नगरीय निकाय/ त्रिस्तिरिय पंचायत चुनाव को लेकर पथरिया थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चंद्रा ने दिन बुधवार क़ो क्षेत्र के ग्राम के कोटवारों की बैठक थाना परिषर मे ली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक सत्यनारायण शर्मा, ने राजीव भवन में नगरीय निकाय चुनाव के लिये कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।
मुंगेली -कलेक्टर राहुल देव ने भूमि सीमांकन के कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मुंगेली(शहरी) के राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।